भास्कर बोस विकि
Advertisement

यह पृष्ठ शो के बारे में है। शो के मुख्य पात्र के पृष्ठ के लिए भास्कर बोस (पात्र) देखें।

भास्कर बोस [Bhaskar Bose; औपचारिक रूप से Bhaskar Bose (Hindi Thriller Podcast)] स्ट्रीमिंग मंच Spotify पर एक थ्रिलर पॉडकास्ट शो है जिसे मुंबई की स्टूडियो MnM Talkies द्वारा बनाया गया है। यह शो मुख्य पात्र भास्कर बोस (मंत्र मुग्ध) और उसके सहायक बिकेश दास (शादाब हाश्मी) के कहानियों पर आधारित है। यह थ्रिलर केस के साथ साथ भास्कर और बिकेश के बीच के विशेष रिश्ते पर भी काफी हद तक आधारित है।

विवरण[]

इस पॉडकास्ट को Spotify India के उस प्रोग्राम के दौरान प्रसारित किया गया था जहाँ Spotify हिन्दी और दूसरे भारतीय भाषाओं में असली सामग्री बनाने की कोशिश कर रही थी।[१] इसकी सबसे पहली सूचमा निर्माण स्टूडियो द्वारा जुलाई 2019 में दी गई थी और यह सबसे लोकप्रिय हिन्दी ऑडियो पॉडकास्ट्स में से एक बन गया।

शो के एपिसोडों को आम तौर पर दो से तीन हिस्सों में बाँटा जाता है जहाँ पहला भाग जुर्म का परिचय होता है और दूसरे भाग में भास्कर उस केस को सुलझाता है। नए एपिसोड हर बुधवार को Spotify पर प्रकाशित किए जाते हैं। ज़्यादातर एपिसोड मुंबई में ही होते हैं, लेकिन कुछ लखनऊ और दिल्ली जैसी जगहों पर भी आधारित हैं।

23 जनवरी 2022 को शो का एक नए संस्करण की सूचना दी गई, जो 'ভাস্কর বসের অদ্ভুত কথা' ("भाश्कॉर बोशेर ऑद्भूत कोथा") के नाम से बंगाली में उपलब्ध होगा और जिसके एपिसोड्स कोलकाता पर आधारित होंगे।[२]

एपिसोडों की सूची[]

  1. अधूरी कहानी
  2. तलाश
  3. शैतान
  4. Twelfth Man
  5. Meet Me Soon
  6. Sumo Virus
  7. Ek Writer Ki Maut
  8. Fake News
  9. Special Dish
  10. Cruise of Death
  11. Triple Murder
  12. श्रापित खज़ाना
  13. Stolen Days
  14. वसुधैव कुटुम्बकम्
  15. Missing Soul
  16. God Particle
  17. दहाड़
  18. The Graveyard Shift
  19. A Deal with the Devil
  20. Prime Time Crime
  21. The Swarm
  22. Criminal at Heart
  23. खोज
  24. Train to Mars
  25. Love Kills
  26. Laughter Therapy
  27. Box no. 273
  28. Blackout
  29. Swarm 2.0
  30. Eye for an Eye
  31. क्रांति
  32. Be My Valentine
  33. आत्मनिर्भर
  34. मोक्ष्या (ft. Detective Priyamvada)
  35. Flight to the Future
  36. शक्ति
  37. कोहिनूर
  38. Prisoner
  39. The Finish Line
  40. Cover Drive
  41. Blood Strings
  42. खाना-ए-गंज
  43. The Scent of Crime
  44. Red Mastermorphix
  45. Back To School
  46. Actor By Choice
  47. Curse of Canvas
  48. Beyond Dreams
  49. Mirror
  50. It's a Mad MAD World
  51. The Mummy of Chowringhee Lane
  52. The Black Secret
  53. First Date
  54. खंजर
  55. The Oldest Rivalry
  56. चक्रव्यूह
  57. Gold Medal
  58. आबरा का डाबरा
  59. Cactus
  60. Lift Off
  61. Lights, Camera, Murder!
  62. पिंजड़ा
  63. 13 Murders
  64. बदनाम गली
  65. The Wedding Guest
  66. धोखा
  67. Voice of Forest
  68. Dish of Death
  69. Mahayudh: The Ultimate Battle

परिचय ट्रैक[]

'भास्कर बोस' में कुल चार परिचायक ट्रैक इस्तेमाल किए गए हैं। पहला ट्रैक 'अधूरी कहानी' से 'Missing Soul' तक सभी एपिसोडों पर सुना जा सकता है, दूसरा ट्रैक सिर्फ एपिसोड 'दहाड़' में सुना जा सकता है, तीसरा 'The Graveyard Shift' से 'Prime Time Crime' तक और चौथा 'The Swarm' से वर्तमान के सभी एपिसोडों में।

संख्या ऑडियो एपिसोड टिप्पणी
१ - १५ इसमें पॉडकास्ट के मुद्रीकरण सेवा Audioboom का उल्लेख किया जाता है।
१६ इसमें Audioboom का उल्लेख हटा दिया गया और भास्कर का डायलॉग "অদ্ভুত কথা" ("अजीब बात है") उसकी जगह जोड़ दिया गया।
१७ - २० इस ट्रैक में "অদ্ভুত কথা" के डायलॉग से पहले थोड़ा खाली समय रखा गया, जिससे ट्रैक दो सेकंड लंबा हो गया।
२० - वर्तमान इस ट्रैक में भास्कर के "অদ্ভুত কথা" के डायलॉग से पहले बिकेश का डायलॉग "এই রে ভাস্কর" ("ऑय भास्कर") जोड़ दिया गया, जो यह दर्शाता है कि बिकेश भास्कर को उसके हेलिकॉप्टर हादसे के बाद वापस पाने के लिए कितना मायूस था। वर्तमान में इसी ट्रैक का इस्तेमाल किया जाता है।

सामान्य ज्ञान[]

  • शो के शुरुआत में बिकेश दा का उद्धरण "এই রে ভাস্কর" ("ओय भास्कर!") एपिसोड 'Prime Time Crime' के बाद से जोड़ा जा रहा है।
  • शो में सबसे ज़्यादा भाग एपिसोड 'चक्रव्यूह' के हैं - कुल छः। यह एकमात्र एपिसोड है जिसे लगातार दो हफ्तों तक बढ़ाया गया है और इसलिए इसे भारत के पहले 'ऑडियो फिल्म' के रूप में प्रकाशित किया गया था।
  • शो के हिसाब से भास्कर और बिकेश दोनों कोलकाता में जन्मे हैं अर्थात उनकी मातृभाषा बंगाली है।

सन्दर्भ[]

Advertisement